फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The catering arrangements are better, but the building was found dilapidated during inspection.

Sant Kabir Nagar News: खानपान की व्यवस्था बेहतर, पर निरीक्षण में भवन मिला जर्जर

Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The catering arrangements are better, but the building was found dilapidated during inspection.
संतकबीरनगर। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी हैंसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन की हालत देखकर चिंता जताई और भवन की दशा सुधारने की बात कही। हालांकि, यहां खान-पान की व्यवस्था बेहतर मिली।
विज्ञापन


विधायक गणेश चंद चौहान ने सबसे पहले छात्राओं के पठन पाठन कक्ष को देखा। इसके बाद उनके रहने वाले कमरे को देखा। भवन जर्जर हालत में है। प्लास्टर टूटा है। इसके साथ ही शौचालय की दशा भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में संसाधनों की कमी है। इसके साथ ही भवन की मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने एक-एक कर शिक्षकों से समस्याओं के बाबत जानकारी ली। इसके बाद बच्चों को मिल रहीं सुविधाओं के बारे में पूछा। छात्राओं ने खाने से लेकर पठन-पाठन की व्यवस्था बेहतर मिलने की बात कही। विधायक ने कहा कि छह माह में कस्तूरबा विद्यालय की दशा सुधार दी जाएगी। भवन की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए अमित कुमार सिंह और जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भी भवन की मरम्मत कराए जाने की बात कही। वार्डेन सुमन सिंह से समस्याओं के बाबत जानकारी ली। इस दौरान लेखाकार अजय त्रिपाठी, पूजा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed