फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The car collided with the motorcycle, injuring three people.

Sant Kabir Nagar News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the motorcycle, injuring three people.
महुली। थाना क्षेत्र में कोदवट स्थित एक महाविद्यालय के सामने शुक्रवार की देर रात एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपती व बच्ची घायल हो गई। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुरसुरी गांव निवासी राजेश निषाद उर्फ झिनक पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से कटार मिश्र मार्केट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुखलिसपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को बुलाया। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजेश की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि पत्नी और बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

एसओ रजनीश राय का कहना है कि वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed