फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The cake business is spreading sweetness ahead of Christmas.

Sant Kabir Nagar News: क्रिसमस से पहले मिठास बिखेर रहा केक का कारोबार

Tue, 23 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The cake business is spreading sweetness ahead of Christmas.
बाजार में बिक रहा केक-संवाद
संतकबीरनगर। क्रिसमस और नए साल के नजदीक आते ही शहर में केक की मांग बढ़ गई है। केक के बढ़ते कारोबार से मुनाफे की मिठास बिखर रही है। दुकानों पर ग्राहक अपने पसंद की डिजाइन और फ्लेवर वाले केक के ऑर्डर दे रहे हैं। केक की मांग बढ़ने से बेकरी संचालन खुश हैं, इस साल उन्हें अच्छे लाभ की उम्मीद है। केक की कीमत 500 रुपये से 600 रुपये प्रति किग्रा है।
विज्ञापन

क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोगों ने इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है। घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई है। क्रिसमस पर केक का अलग ही क्रेज है, ईसाई समुदाय के हर घर में इस दिन केक अवश्य काटा जाता है। इसके लिए शहर की बेकरी पर केक की मांग बढ़ गई है। लोगों को चॉकलेट और ब्लैक फॉरेस्ट फ्लेवर का केक और पेस्ट्री सबसे अधिक पसंद आ रही है।
विज्ञापन

बैंक चौराहा स्थित केक की दुकान चलाने वाले संजय जायसवाल ने बताया कि यूं तो आम दिनों में केक और पेस्ट्री की बिक्री होती है। लेकिन क्रिसमस और नए साल के नजदीक आते ही केक के अधिक ऑर्डर मिलने लगते हैं। 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के लोग केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं, नए साल पर हर कोई केक काटकर खुशियां बनाता है। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में केक के कारोबार में पांच से छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बाजार में उपलब्ध हैं केक
- पाइन एप्पल केक
- मैंगो केक
- स्ट्रॉबेरी केक
- ब्लैक फॉरेस्ट केक
- ब्लूबैरी केक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed