{"_id":"693c66cd10897ecbce06311a","slug":"the-bus-stand-land-will-be-surveyed-and-then-the-work-will-begin-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142714-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड की जमीन की हाेगी पैमाइश, फिर शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड की जमीन की हाेगी पैमाइश, फिर शुरू होगा काम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड बनाने के लिए चिंहित की गई नगर पालिका की जमीन पर बस स्टैंड बनाने के लिए भूमि के सर्वे की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शीघ्र ही इस भूमि पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड का निर्माण शुरु होगा। भूमि के सर्वे और पैमाइश के बाद इस प्रक्रिया को शुरू कराई जाएगी।
मेंहदावल बाईपास पर मिनी बस स्टैंड के निर्माण के लिए परिवहन निगम ने नगर पालिका की जमीन मिलने के बाद स्वीकृति प्रदान की है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को इस आशय का पत्र लिखा है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की मोहल्ला मैलानी में सरकारी भूमि स्थित है। इस भूमि पर मिनी बस स्टैंड बनाया जाना प्रस्तावित है। इसलिए इस भूमि का चिन्हांकन कराया जाए। ताकि इसपर आगे की कार्रवाई शुरु की जा सके। वहीं एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि शीघ्र ही टीम बनाकर इसकी पैमाइश करा दी जाएगी, ताकि यहां पर बस स्टैंड का निर्माण कराई जा सके।
बस स्टैंड पर खड़ी होंगी बसें, यात्रियों के बैठने की होगी व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर मेंहदावल बाईपास पर बनने वाला बस स्टैंड अपेक्षाकृत छोटा होगा और यह तकरीबन दो बीघे जमीन में बनेगा। यहां पर बसों के खड़े होने के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए शेड भी होगी। ताकि यात्रियों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। वहीं अन्य यात्री सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष की पहल, शुरु हुई बस स्टैंड बनाने की कवायद
जिले में मीरगंज में बस डिपो बनाए जाने के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन यह जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नागरिक हितों को ध्यान में रखते हुए मेंहदावल बाईपास पर नगर पालिका की जमीन में बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे परिवहन निगम ने स्वीकार कर लिया।