फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The boy who went to bathe the cow with his father drowned in the pond

Sant Kabir Nagar News: पिता के साथ गाय नहलाने गया बालक पोखरे में डूबा

Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The boy who went to bathe the cow with his father drowned in the pond
गोलू की फाइल फोटो
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के जोत मैलिया गांव निवासी सात वर्षीय बालक की पोखरे में डूबने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह अपने पिता संग पोखरे में गाय को नहला रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। धनघटा क्षेत्र के जोत मैलिया गांव निवासी गोलू अपने पिता घनश्याम के साथ गाय को नहलाने के लिए गांव के बाहर स्थित पोखरे में गया हुआ था। घनश्याम का कहना है कि वह गाय को नहला रहे थे बेटा गोलू भी उनके साथ था। थोड़ी देर में गाय आगे बढ़ गई तो गोलू भी पानी में बढ़ गया। उसी समय गोलू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। कुछ देर बेटे को न देखने पर घनश्याम उसकी तलाश करते हुए शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के तमाम लोग वहां पहुंचे और डूबे हुए बालक के तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद गोलू मिला तो आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले जाया गया। वहां देखने के बाद डॉक्टर ने गोलू को मृत्यु घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed