फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The borrower beat up a bank employee who went to collect the installment.

Sant Kabir Nagar News: किस्त वसूली करने गए बैंक कर्मी को कर्जदार ने पीटा

Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The borrower beat up a bank employee who went to collect the installment.
धर्मसिंहवा/तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार को बकाया वसूली करने गए बैंक कर्मी से मारपीट की गई। फील्ड अफसर को मनबढ़ों ने लाठियों से बुरी तरह से पीटा। बैंक कर्मी वहां से किसी तरह से जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के खोराबार निवासी पवन कुमार मिश्रा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बौरब्यास के फील्ड अफसर हैं। शुक्रवार की दोपहर में वह सहयोगी के साथ वसूली करने प्रतापपुर गांव में पहुंचे। बकायेदार से पैसा जमा करने की बात की। बहस के बाद मारपीट हो गई। बैंक कर्मी को आरोपियों ने लाठी से पीटा। उसका मोबाइल को भी छीनने लगेा। वह किसी तरह बखिरा थानाक्षेत्र की राजेडीहा पुलिस चौकी पर गए।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक यूनियन के कर्मचारियों के साथ बखिरा थाने पर गए तथा मामले की सूचना दी। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed