{"_id":"68b4919eecbab5f25b044b1d","slug":"the-body-reached-shivbakhri-from-malaysia-chaos-in-the-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137738-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मलेशिया से शिवबखरी पहुंचा शव, घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मलेशिया से शिवबखरी पहुंचा शव, घर में कोहराम
Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के शिवबखरी गांव का एक युवक रोजी-रोजगार के लिए आठ माह पूर्व मलेशिया गया था। वहां पर हृदय गति रुकने से मंगलवार की शाम को मौत हो गई थी। रविवार को गांव में शव लाया गया।
शिवबखरी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा (38) की मौत मलेशिया में हृदय गति रुक जाने के कारण मंगलवार को हो गई थी। मृतक का पार्थिव शरीर गांव में आने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। इसकी सूचना विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान को लगी तो वह दिल्ली पहुंचे। जहां विदेशी दूतावास से सुरेंद्र का पार्थिव शरीर मंगवाने की पहल की।
उनके प्रयास से छठें दिन पार्थिव शरीर गांव पर पहुंचा। सूचना पर गांव सहित अगल-बगल के लोग सुरेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। परिजन का करुण क्रंदन सुन गांव व अन्य सभी उपस्थित लोगों का कलेजा पसीज जा रहा था। भीड़ इतनी थी कि हर तरफ से सड़क जाम हो गई थीं। पत्नी मिथिलेश पति के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सुरेंद्र के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा विशाल (18) जबकि दूसरे नंबर का बेटा विवेक (14) है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।