फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of a young woman was found hanging, causing outcry.

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, मची चीख-पुकार

Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging, causing outcry.
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे छत के कुंडे में फंदे से लटका 21 वर्षीय युवती का शव मिला। घटना के समय घर के परिजन खेत गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ग्राम घोरांग में 21 वर्षीय अन्नू पुत्री राम भजन घर पर अकेली थी। सुबह परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए। गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे में छत के कुंडे से अन्नू का शव लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने घटना के विषय पर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed