{"_id":"67c88cf64835b958150f9701","slug":"the-body-of-a-cloth-merchant-was-found-hanging-from-a-dupatta-in-his-shop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129506-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुकान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुकान में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला कपड़ा व्यापारी का शव
Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुकेश गुप्ता की फाइल फोटो।
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार में मंगलवार की देर रात कपड़ा व्यापारी का शव दुकान में फंदे से लटका मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी, पुलिस ने शव को बाहर निकाला, मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। व्यापारी मार्च 2023 में अमेरिका निर्मित पिस्टल रखने के जुर्म में जेल भी जा चुका था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
गोला बाजार में मुकेश कुमार गुप्त (37) पुत्र रामअधारे की रेडिमेड कपड़े की दुकान और घर है। मुकेश परिवार के साथ अलग रहता था जबकि उसके बड़े भाई और पिता एक साथ रहते हैं। दोनों लोगो की दुकान आमने सामने हैं। मुकेश जब तीन दिन से नहीं दिखा तो परिवार के लोग मंगलवार की रात 10 बजे उसके घर स्थित दुकान पर पहुंचे।
शटर खोलने की कोशिश की तो दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल पंकज पांडेय पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से शटर को खोलवाया तो मुकेश का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। घर से दुर्गंध आ रही थी। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।