फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The blueprint for the development of Khalilabad city is ready, waiting for the budget

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद शहर के विकास का खाका तैयार, बजट का इंतजार

Sun, 23 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The blueprint for the development of Khalilabad city is ready, waiting for the budget
- 15.60 करोड़ खर्च कर होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

- सड़क, नाली निर्माण सहित विभिन्न कार्य होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड का गठन होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विकास का खाका तैयार कर लिया है। साथ ही विकास के प्राथमिकता वाले कार्य तय कर लिए गए हैं। इन विकास परियोजनाओं पर 15.60 करोड़ खर्च कर होंगे। अब शासन से बजट का इंतजार हो रहा है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा वैसे ही परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड का गठन हो चुका है। पहली बैठक भी संपन्न हो गई है। ऐसे में अब शहर के विकास के लिए प्राथमिकता वाले कार्यों की बोर्ड से मंजूरी लेने के बाद विकास का खाका तैयार किया गया है। जिन परियोजनाओं पर पहले चरण में काम होगा इनमें नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में शामिल बड़गों में सड़क और नाला का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गोला बाजार उत्तरी में नाला और नाली का निर्माण, सीमा विस्तारित क्षेत्र डीघा में रास्ते में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बनियाबारी से सादिकगंज को जोड़ने वाले करीब ढाई किलोमीटर सड़क मार्ग पर इंटरलाॅकिंग और नाला का निर्माण होगा। जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए बनियाबारी से खुदवा नाला तक सड़क के दोनों तरफ बड़ा नाला का निर्माण भी प्रस्तावित है, जबकि कसैला में जलभराव को देखते हुए मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बड़गों में सड़क व नाली, गोला बाजार और डीघा में नाला का निर्माण, बनियाबारी से सादिक गंज को जोड़ने वाली सड़क व जल निकासी के लिए खुदवा नाला तक सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य शामिल है। इस पर लगभग 15.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इन स्थानों पर कार्य की शुरूआत होगी।



नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बजट की डिमांड शासन को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट उपलब्ध हो जाएगा। बजट मिलते ही विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

-जगत जायसवाल, चेयरमैन, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed