{"_id":"6a946a15db229a09de03939d","slug":"the-bjp-put-a-halt-to-the-schemes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156395-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भाजपा ने योजनाओं पर विराम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भाजपा ने योजनाओं पर विराम लगाया
विज्ञापन
धनघटा। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय सम्मेलन लोहरैया में संपन्न हुआ। इसमें सेक्टर, जोनल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश का सर्वाधिक विकास हुआ, जबकि भाजपा ने योजनाओं पर विराम लगाया है। ऐसे में कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से पहले अपने-अपने बूथ मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ने का काम करें।
पूर्व विधायक दशरथ प्रसाद चौहान, रामवृक्ष यादव, केडी यादव, रविंद्र राय, अनिल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए बूथ स्तर तक पहुंच कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करें।
सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंदू यादव ने की। इस दौरान जयराम यादव, मनीषा पासवान, केशव प्रसाद राजभर, राहत हुसेन, रामकेश यादव आदि मौजूद रहे।