फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bail of the brothers accused of attempted murder has been cancelled.

Sant Kabir Nagar News: हत्या के प्रयास के आरोपी भाइयों की जमानत निरस्त

Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The bail of the brothers accused of attempted murder has been cancelled.
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गजेंद्र की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी भाईयों की जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया। थाना बेलहर कला के ग्राम भटौली निवासी आदित्य विश्वकर्मा ने थाना बेलहर कला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके भतीजा की मोबाइल रिपेयरिंग एवं बिक्री की दुकान दुर्गजोत चौराहे पर है। 25 नवंबर को प्रतिदिन की तरह दुकान पर गया और दुकान पर बैठा था। शाम लगभग 5:00 बजे दस बारह लोग गोल बंद होकर लाठी डंडा एवं धारदार हथियार लेकर दुकान में अपशब्द कहते हुए घुस आये। भतीजे राकेश विश्वकर्मा को मारने पीटने लगे और जान से मारने के लिए अरशद व सोनू निवासी ग्राम मनझरिया पठान ने कैंची उठा लिया। सोनू ने भतीजे को पकड़ लिया और अरशद ने पेट में घोंप दिया। अन्य लोग दुकान में मारपीट व तोड़फोड़ करते रहे। जिससे दूसरा भतीजा शुभम भी घायल हो गया। दुकान में रखा मोबाइल उठा कर पटक दिए। सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। भतीजा राकेश विश्वकर्मा गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और इलाज चल रहा है। थाना बेलहरकला पर केस दर्ज हुआ। आरोपी दोनों भाई जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed