{"_id":"6aa984329893ab70a2012d65","slug":"the-ayurvedic-hospital-should-be-shifted-to-the-chc-santha-building-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157343-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल को सीएचसी सांथा के भवन में स्थानांतरित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल को सीएचसी सांथा के भवन में स्थानांतरित किया जाए
विज्ञापन
सांथा। शासकीय आदेशों की अनदेखी और जनस्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बस्ती, संतकबीरनगर डॉ. नागेंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजेडीहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जुबेर आलम अंसारी को निर्देश देते हुए चिकित्सालय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के खाली भवन में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।
कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इससे पूर्व पांच अगस्त को भी चिकित्सालय को पीएचसी सांथा के रिक्त भवन में संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि लंबे समय के बाद भी आदेश का पालन नहीं किया गया और चिकित्सालय का संचालन शुरू नहीं हो सका।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने जारी निर्देश में कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी तत्काल चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा से समन्वय स्थापित करें और सीएचसी सांथा के खाली भवन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई की रिपोर्ट अविलंब क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित की जाए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी निर्देशों के पालन में कोई शिथिलता या विलंब बरता गया तो संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वयं इसके उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।