{"_id":"6a888f110629fde3c90c48fb","slug":"the-association-opposed-the-action-taken-against-a-lekhpal-in-ayodhya-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155946-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई का संघ ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई का संघ ने किया विरोध
विज्ञापन
अयोध्या में साथी पर कार्रवाई का विरोध करते लेखपाल। स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या के सोहावल तहसील में कार्यरत लेखपाल उत्कर्षदीप के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से की गई कथित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और धरने का ऐलान किया है।
संघ के अनुसार शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम चार बजे तक लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए धरना देंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव परमार और प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि फील्ड में कार्यरत लेखपालों के खिलाफ गलत एवं अनुचित तरीके से ट्रैप कार्रवाई किए जाने की घटनाओं से पूरे संवर्ग में आक्रोश, भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता लेकिन निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध नियम विरुद्ध कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा।