फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Anti-Romeo team launched a campaign against eve-teasers.

Sant Kabir Nagar News: एंटी रोमियो टीम ने शोहदों के खिलाफ चलाया अभियान

Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Anti-Romeo team launched a campaign against eve-teasers.
संतकबीरनगर। पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने रविवार को शोहदों व मनचलों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। 64 स्थानों पर 1527 संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, टीम ने 98 शोहदों से माफीनामा लिखवाया और हिदायत दी। 26 शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 1034 शोहदों के परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई। समस्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शोहदों की जांच की। कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने 10 स्थानों पर 132 संदिग्धों से पूछताछ की। दुधारा पुलिस ने 4 स्थानों पर 127, महिला थाना पुलिस ने 5 स्थानों पर 196, धनघटा पुलिस ने 12 स्थानों पर 205, महुली पुलिस ने 20 स्थानों पर 320, मेंहदावल पुलिस ने 3 स्थानों पर 180, बखिरा पुलिस ने 4 स्थानों पर 180, बेलहरकला पुलिस ने 3 स्थानों पर बिना वजह घूम रहे 135 और धर्मसिंहवा पुलिस ने 3 स्थानों पर 52 संदिग्धों की जांच पड़ताल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed