{"_id":"62c87d91c4acc97f5705ffdd","slug":"the-anarchists-created-a-ruckus-khalilabad-news-gkp4430650118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात, पुलिस पहुंची तो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात, पुलिस पहुंची तो भाग निकले
विज्ञापन
मेंहदावल थाने में व्यापारियों वार्ता करते सीओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकतत्वों ने मचाया उत्पात, पुलिस पहुंची तो भाग निकले
व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग को, एसओ को सौंपा ज्ञापन
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। नगर के चौक बाजार स्थित लोहा मंडी में बृहस्पतिवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ अराजकतत्वों ने जमकर ईंट-पत्थर फेंके और उत्पात मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अराजकतत्व भाग निकले। शुक्रवार को व्यापारियों ने एसओ को ज्ञापन देकर अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार देर शाम सानीकेवटलिया वार्ड के भीतरी टोला के कुछ युवक लोहामंडी होते हुए टहलने गए थे। वापस आते समय सड़क के किनारे रखे कूडे़दान को उलटने-पलटने लगे। आरोप है कि वार्ड निवासी आंशू ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो वह आंशू को मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर लोग दौड़े तो मारपीट कर रहे युवक भाग निकले। कुछ देर बाद 50-60 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लोहा मंडी के व्यापारियों के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे भगदड़ मच गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पूरी घटना मोहल्ले लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि युवक हाथ में लाठी-डंडा,चाकू भी लिए थे। कुछ युवक ईंट-पत्थर भी लेकर आए थे। जब तक वे लोग कुछ समझ पाते, तब तक ईंट-पत्थर चलने गया। शुक्रवार सुबह व्यापारी नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह व व्यापारी देवी प्रसाद अग्रहरि के नेतृत्व में थाने पर पहुंचे और एसओ को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर सीओ लाइंस राजीव यादव व प्रशिक्षित सीओ दिव्यांशी राठौर पुलिस बल के साथ थाने पर पहुंच गईं। पूरे मामले की जानकारी लेते हुए व्यापारियों से बातचीत की। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारी हरिश्याम कांदू, मनीष अग्रहरि, अखिलेश देववंशी, शिवम कांदू, आशीष सिंह, मोनू कांदू, प्रहलाद अग्रहरि, सर्वेंद्र गुप्ता, राजू गुप्ता, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे। एसओ जयवर्द्घन सिंह ने बताया कि इस मामले में लोगों ने समझौता कर लिया है। कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।