फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The amount will be sent to the accounts of the parents of 80 thousand children

Sant Kabir Nagar News: 80 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी धनराशि

Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The amount will be sent to the accounts of the parents of 80 thousand children
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियोें के लिए ड्रेस, जूता-मोजा और बैग की खरीदारी के लिए 1,200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में 80 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम दो से तीन दिन में भेजी जाएगी। इन बच्चों के डाटा का सत्यापन हो चुका है। जिले में 1,247 परिषदीय विद्यालयों में करीब 98 हजार बच्चे नामांकित है। शासन की तरफ से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस, जूता, मोजा आदि के लिए 1,200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। गत वर्ष विभाग की तरफ से प्रक्रिया देर से शुरू हुई थी। शिक्षकों की मानें तो विद्यालय में नामांकन के लिए बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। प्रवेश के लिए बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने पर नामांकन तो किया जा रहा है लेकिन आधार कार्ड नहीं मिलने पर डीबीटी राशि के लिए उनका नाम नहीं भेजा जा सकता है। बीएसए अमित कुमार सिंह का कहना है कि लगभग 80 हजार बच्चों का डाटा सत्यापन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed