{"_id":"67a0e890b034ec8f1cc4cc777accf588","slug":"the-agent-made-two-hygienists-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट बने दो सफाई कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंट बने दो सफाई कर्मी सस्पेंड
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ राम अग्रे सिंह ने बताया कि खलीलाबाद विकास खंड के सिरमोहनी में
विज्ञापन
तैनात सफाई कर्मचारी भजुराम और सेमरियावां विकास खंड के तिलजा में तैनात
सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र मंगलवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में
तेनुहारी अव्वल बूथ पर पोलिंग एजेंट के रूप में कार्य करते पाए गए।
वह सेक्टर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य कर रहे थे और उस बूथ पर जांच करने पहुंचे थे। उसी दौरान दोनों सफाई कर्मियों के एजेंट बनने की बात सामने आई।
अपने दायित्व का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं करने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सफाई कर्मी भजुराम और धमेंद्र को निलंबित कर दिया गया। सफाई कर्मी धर्मेंद्र को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय से तथा सफाई कर्मी भजुराम को खलीलाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है। एडीओ पंचायत महादेव प्रसाद को मामले की जांच दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।