फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused of shooting the young man have not been arrested yet

Sant Kabir Nagar News: युवक को गोली मारने के आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting the young man have not been arrested yet
- एक आरोपी की हुई है गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी समेत अन्य काट रहे फरारी
विज्ञापन

-जमीनी विवाद में कोतवाली क्षेत्र के चुरेब में चली गोली में एक युवक हुआ था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चुरेब में हुए गोली कांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस भटक रही है। चुरेब में गोली लगने से इरशाद नाम का एक युवक घायल हो गया था। मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम किया है। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य अभी भी फरारी काट रहे हैं। पुलिस टीम घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
चुरेब में छह मई को जमीन के विवाद में गोली चली थी। इसके साथ ही पीडित व उसके एक अन्य मित्र की दो बाइक भी आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था। मामले में भाटपार गांव निवासी कमालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास समेत अन्य धारा में आरोपी मंटू उर्फ प्रिंस व गोलू पुत्रगण कौशल व कौशल एवं चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गए। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी। काफी प्रयास एवं घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी दिवाकर सिंह उर्फ टिंकू पुत्र उदयराज सिंह निवासी झुंगिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर को टेमा चौराहा मुंडेरवा जाने वाले रोड के पास से नौ मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस की कई टीमें अभी भी मुख्य आरोपी समेत अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में चली गोली के मामले में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ जाएंगे। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed