फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The accused of assaulting the policemen disappeared after switching off their mobile phones.

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल बंद कर गायब हो गए सिपाहियों से मारपीट के आरोपी

Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The accused of assaulting the policemen disappeared after switching off their mobile phones.
संतकबीरनगर। डायल 112 की टीम पर हमला करने के मामले में धर्मसिंहवा नगर पंचायत के सभासद शशि कपूर और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम शुक्रवार पूरी रात छापे मारती रही। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गए हैं। उनका मोबाइल भी बंद हो गया है। धर्मसिंहवा नगर पंचायत की बैठक बहुमत से संपन्न हो जाने से आक्रोशित बरगदवा माफी के सभासद शशिकपूर राय एवं उनके तीन अन्य सहयोगियों ने बृहस्पतिवार को शाम 6:30 बजे के करीब धर्मसिंहवा चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल 112 की गाड़ी पर हमला कर दिया। जब वाहन में चल रहे पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध किया तो वह उनसे उलझ गए और उनके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां भी दी। इसके बाद चारों लोग मौके से भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

डायल 112 के चालक रोहिताश्व पाण्डेय की तहरीर पर धर्मसिंहवा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ गाली देने, मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही एससी एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने जब आरोपियों घर पर दबिश दिया तो वे नहीं मिले। उनका मोबाइल भी बंद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed