{"_id":"5707f23c4f1c1b1c70c810f6","slug":"test-performed-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
मदरसा बोर्ड के परीक्षा का केंद्र इंटर कॉलेजों केेेे बनाए जाने से नाराज मदरसा के परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने सीएम के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम को दिया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र न बदले जाने पर परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सैय्यद अनवार सफी उर्फ हसनैन मोहम्मदी ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने मौजूूदा सत्र 2016 की परीक्षा को मदरसों में आयोजित न कराके इंटर कॉलेजों में आयोजित करने का फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश से प्रदेश भर के मदरसे के छात्र एवं छात्राएं काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि इस नए फरमान से प्रदेश भर के परीक्षार्थी परेशान है।
उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा पूर्व की भांति इस वर्ष भी मदरसों में आयोजित की जाए तथा जो नया आदेश दिया गया है उसे तत्काल वापस लेकर परीक्षार्थियों के साथ न्याय किया जाए। परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए नकल पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाए। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो 11अप्रैल से होने वाली परीक्षा का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद परीक्षार्थियों ने पुराने पोखरे के समीप मदरसा स्कूल में बैठक किए और परीक्षा के बहिष्कार की रणनीति तय की। इस अवसर पर मुहम्मद इरफान, अजहरूद्दीन, मुहम्मद खालिद, अहमद करीम, अनवर अली, मोहम्मद मोसिन रजा, मोहम्म्द राशिद, मुहम्मद जहीर, हामिद रजा, मोहम्मद शमीम, कमरे आलम, हसन फातमा, हाजरा बानो, रूखसार, जुबैदा समेत अन्य मौजूद रहे।