फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ten best council schools will be upgraded

उच्चीकृत होंगे दस सर्वश्रेष्ठ परिषदीय विद्यालय

Sun, 09 Oct 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ten best council schools will be upgraded
उच्चीकृत होंगे दस सर्वश्रेष्ठ परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय होंगे चयनित, इंटरमीडिएट तक होगी पढ़ाई
संतकबीरनगर। जिले के दस परिषदीय विद्यालयों का चयन सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के रूप में किया जाएगा। इन विद्यालयों को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन्हें उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी बीईओ से सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची मांगी है।
परिषदीय विद्यालयों को उच्चीकृत करने की योजना सरकार ने शुरू की है। इसके लिए पहले चरण में हर ब्लॉक से एक-एक विद्यालयों का चयन होना है। इसके तहत उन्हीं विद्यालयों का चयन होगा जिनमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई हो रही हो। इसके लिए विभाग प्राक्कलन तैयार करेगा और उसे महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान को भेजेगा। विद्यालय परिसर का ले आउट प्लान प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विद्यायल में कमरों की संख्या, परिसर की लंबाई चौड़ाई आदि को देखा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों का चयन होने के बाद उन्हें उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए भवन आदि बनाए जाएंगे, ताकि कक्षा आठ पास करने के बाद विद्यार्थियों को दूसरे विद्यालय में प्रवेश के लिए भटकना न पड़े। कुल 34 मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को उच्चीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चीकृत होने के बाद यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, स्टाफ रूम आदि का निर्माण होगा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के दस सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन होना है, जो विद्यालय मानक पूरा करेंगे उनका चयन कर उसकी सूची महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान को भेजा जाएगा। इससे उस विद्यालय के आसपास के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed