फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature reaches 45 degrees Celsius, people are scorching in the sultry heat

Sant Kabir Nagar News: 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, उमस भरी गर्मी में झुलस रहे लोग

Fri, 14 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 45 degrees Celsius, people are scorching in the sultry heat
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को तापमान इस सीजन के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग सुबह से ही पसीने से तरबतर हो गए। उमस भरी गर्मी के चलते आसमान से बरस रही आग से झुलस जाने जैसा एहसास हुआ। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जिसके कारण गर्मी से परेशान लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। पूर्व में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहा, लेकिन बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह मुंद पर गमछा बांधकर बाहर आए और काम निपटाने के बाद घर वापस लौट गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग बाहर आए वह लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। हालांकि पालिका प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन



गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगी शीतल पेय की दुकानों पर पहुंच रहे हैं, यहां बेल का शर्बत, नींबू पानी, गन्ने का रस, सत्तू, सिकंजी, छाछ आदि का सेवन करते नजर आए। यहां मिले मनोज कुमार, अखिलेश आदि ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय ही सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में तल्खी बनी हुई है। अभी दो से तीन दिन मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। इसके बाद बारिश की संभावना है। लोगों को इससे बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed