फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Temperature is continuously rising, people are leaving with their towel

Sant Kabir Nagar News: लगातार चढ़ रहा पारा, गमछा बांधकर निकल रहे लोग

Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Temperature is continuously rising, people are leaving with their towel
- अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, तेज धूप व लू के थपेड़े ने झुलसाया
विज्ञापन

- दोपहर में सड़कों पर पसर जा रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तेज धूप और गर्मी बढ़ रही है। पारा लगातार चढ़ रहा है। शुक्रवार को जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को 43 के करीब पहुंच गया। दूसरी तरफ तपिश और लू के थपेड़ेे ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा है। तेज धूप से दोपहर में स्कूलों से छूट रहे बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे हैं। जो लोग जरूरी कार्य से घर से बाहर निकल रहे हैं वह लोग गमछा बांधकर निकल रहे हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू भी चल रही है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। अगर निकल भी रहे हैं वह गमछा बांधकर निकलने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। दुकानों पर भी ग्राहकों की मौजूदगी कम रही। इधर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में दोपहर साढ़े बारह बजे छुट्टी हो रही है। इससे बच्चों को घर जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के निवासी दिलीप कुमार, अजीत कुमार आदि ने कहा कि तापमान बढ़ने से लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। मई व जून के माह में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
तेज हवा के साथ उड़ रही धूल
तापमान बढ़ने के साथ ही तेज पछुआ हवा चल रही है। जिसके कारण धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। धूल उड़कर लोगों की आंखों में पड़ जा रही है। यही नहीं धूल लोगों के घरों व दुकानों में उड़कर जा रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed