{"_id":"66e72acd9aeb22a282031e14","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-train-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120800-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
Mon, 16 Sep 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मोहनबरा के पूरब टोला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मोहनबरा के पूरब रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शिनाख्त कर शव को
कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी मनोरोगी बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि मोहनबरा गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक महिला कट गई है। सूचना पर मय हमराही सिपाहियों के मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। शव की पहचान मोना चौहान (14) पुत्री राधेश्याम चौहान निवासी ग्राम बयारा के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक किशोरी मनोरोगी बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा था।