{"_id":"642086dd8f4ef8b4c00a0323","slug":"teenager-died-due-to-drowning-in-puddle-khalilabad-news-c-7-1-100622-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत
Sun, 26 Mar 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
तिघरा। मौसा के घर आई किशोरी की रविवार को कोपिया स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पानी में डूबने के बाद लोग किशोरी को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिंहटीकर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गोपालपुर (बढ़नी) जनपद गोरखपुर निवासी पारो (11) कुछ दिन पूर्व सिंहटीकर निवासी मौसा प्रेमशंकर सिंह के घर पर आई थी। रविवार को मौसा के बेटे मनोज के साथ वह कोपिया स्थित शिव मंदिर दर्शन करने गई थी। उसी दौरान निर्मित पोखरे के निकट जाने पर फिसलकर उसमें गिर गई। बचाने के लिए पारो ने शोर मचाया। पोखरा गहरा होने की वजह उसे बचाया नहीं जा सका।
थोड़ी देर बाद पोखरे में घुसकर किशोरी को कुछ लोगों ने बाहर निकाला। उपचार के लिए लोग जिला चिकित्सालय ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जिला चिकित्सालय से शव को लेकर घर पहुंचे। किशोरी की मौत से परिजनों गमगीन थे।