{"_id":"60ec89a38ebc3e997a4d8a45","slug":"team-adg-inspected-dhrmsinghwa-tthana-khalilabad-news-gkp4016249197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी की टीम ने किया थाने का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी की टीम ने किया थाने का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी की टीम ने किया थाने का निरीक्षण
गोरखपुर की टीम ने धर्मसिंहवा थाने का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिहवा। सोमवार को एडीजी जोन कार्यालय गोरखपुर की टीम थाना धर्मसिंहवा का औचक निरीक्षण करने पहुंची। टीम का मुख्य उद्देश्य बीट प्रणाली का गहन निरीक्षण रहा। थाने के हलके में तैनात समस्त पुलिस कर्मियों की बीट पुस्तकों को उन्होंने गहनता से जांचा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को थाना धर्मसिंहवा का औचक निरीक्षण करने एडीजी जोन कार्यालय से उप निरीक्षक शशिकांत पांडेय और अशोक कुमार सिंह पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने थाना परिसर का मुआयना किया। उसके बाद कार्यालय, बंदीगृह, मालखाना को देखा। शौचालय की साफ-सफाई करते रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीट पुलिसिंग पर दोनों अधिकारियों का फोकस रहा। एक-एक पुलिस कर्मियों की बीट पुस्तिका का अवलोकन करते हुए गांव में चौपाल लगाने के लिए निर्देश दिए। बीट के लोगों से समन्वय स्थापित करना, सूचना तंत्र को मजबूत करना एवं विजिटिंग कार्ड देने की सलाह दी गई। थाना निरीक्षण में संतुष्ट दिखे। इस दौरान थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार, बब्बन प्रसाद, लक्ष्मीकांत तिवारी, राधेश्याम सिंह, बाबूलाल देव मूर्ति, राधेश्याम गिरी, अर्जुन कन्नौजिया, आदित्य कुमार यादव, रोहित पांडेय, महिला कांस्टेबल पूजा, शिवांगी आदि मौजूद रहीं।