फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachres protest in colectrate

शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाईं

Mon, 08 Mar 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
teachres protest in colectrate
कलेक्ट्रेट पर सरकार के आदेश की प्रतिया जलाते शिक्षक महासभा के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले महासंघ के सभी संगठनों ने जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव व संयोजक हरिबख्श सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सेवा अधिकरण विधेयक शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात है। यह विधेयक मृत्यु का आज्ञा पत्र के समान है। अभी तक शिक्षा विभाग के किसी शिक्षक विरोधी निर्णय, आदेश के विरुद्ध अध्यापक सीधे न्यायालय में याचिका दाखिल कर न्याय प्राप्त करते थे। परंतु अब प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षक एवं कर्मचारी विभागीय नियमों के विरुद्ध शिक्षा सेवा अधिकरण में वाद दाखिल करने हेतु बाध्य होंगे। अधिकरण में नियुक्त अधिकारी निर्णय देंगे। जिनसे न्याय मिलने की संभावना क्षीण है। संयोजक हरिबख्श सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सेवा अधिकरण विधेयक के निर्णय के विरुद्ध सिर्फ सर्वोच्च न्यायालय में ही वाद प्रस्तुत किया जा सकता है। जो शिक्षक और कर्मचारी संवर्ग के लिए अत्यंत कष्टकारी सिद्ध होगा। इस अधिकरण से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। समस्त शिक्षकों की सेवा शर्तें व सुरक्षा खतरे में है। इस दौरान लोगों ने उत्तर प्रदेश सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान गंगा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश यादव, केसी सिंह, अवधनारायण सिंह, जहांगीर अंसारी, शिवानंद मिश्र, मोहम्मद आहम खान, रामशरन यादव, उदय प्रताप यादव, महेंद्र सिंह, विष्णु श्रीवास्तव, अरूण कुमार यादव, रामसुरेश चौधरी, ओम प्रकाश, रामनिवास, जफीर अली, शालिनी चौबे, अनीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed