{"_id":"688baa985bb1e16c6e0c9e5c","slug":"teachers-raised-slogans-at-dios-office-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-136330-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर भरी हुंकार
Thu, 31 Jul 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य।
संतकबीरनगर। चार सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ की गैर मौजूदगी में प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद की प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज को को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष महेश राम के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में नाराज शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा की पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करते हुए बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। शिक्षाओं की पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान का निस्तारण बिना सुविधा शुल्क के नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान नसीम अहमद विजय यादव, विंध्याचल सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, इन्द्रेश धर दूबे, विवेकानंद यादव, सलाहउद्दीन, जय प्रकाश गौतम, शिवजीत आदि माैजूद रहे।