फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers protested against NPS by wearing black bands

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस का किया विरोध

Thu, 05 Sep 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against NPS by wearing black bands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार को अटेवा के मंडलीय संगठन मंत्री डाॅक्टर मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर एनपीएस और यूपीएस का पुरजोर विरोध किया। साथ ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ पुरानी पेंशन बहाली तक एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान भी किया।


मंडलीय संगठन मंत्री डाॅक्टर मुकेश कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हम सभी का हक है। इसे लेकर ही रहेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। कहा कि यह एनपीएस व यूपीएस हमें मंजूर नहीं है। हमारी पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करे। जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी तब तक उनका विरोध और तेज होता जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, राम कुंवर मौर्य, अजय कुमार गौतम, संतोष कुमार, राजेश कुमार चंद, मोहम्मद दीन, रामकुमार वर्मा, महेंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, डाॅक्टर अष्टभुजा चौधरी, गौरव कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार गुप्त, बृजलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed