फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers not stop in school

रात में दाई के भरोसे होती है 480 छात्राओं की सुरक्षा

Fri, 16 Sep 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
teachers not stop in school
रात में दाई के भरोसे होती है 480 छात्राओं की सुरक्षा
विज्ञापन

-पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही का हाल
- डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही में रात में छात्राओं की सुरक्षा दाई के भरोसे रहती है। डिप्टी डॉयरेक्टर समाज कल्याण की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए हैं।
उप निदेशक समाज कल्याण बस्ती मंडल विजय प्रताप यादव ने 31 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय चकदही का निरीक्षण किया था। उन्होंने अपनी जांच आख्या में कहा है कि विद्यालय पर कुल 18 शैक्षिक स्टॉफ हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड व दाई भी तैनात हैं। छात्राओं से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रात में कोई भी शिक्षिका विद्यालय पर नहीं रुकती है। छात्रावास दाई के भरोसे होता है। यह स्थिति बेहद गंभीर है।
विज्ञापन

छात्राओं ने यह भी बताया कि अगर रात में किसी की तबीयत खराब होती है तो किससे बताया जाए। यह बेहद आपत्तिजनक है कि अब तक अध्यापिकाओं की रात्रिकालीन ड्यूटी नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कही न कही प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम चौरसिया सीधे तौर पर उत्तरदायी हैं। खुद रात्रि विश्राम न करना एवं रात्रि विश्राम हेतु शासनादेश के क्रम में रोस्टर के अनुसार शिक्षिकाओं की तैनाती न करना उनकी घोर लापरवाही एवं उदासीनता दर्शाता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रभारी प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लें और कार्रवाई की संस्तुति करें। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी कहा है कि बालिकाओं के नाश्ते में चने की गुणवत्ता खराब मिली है। बालिकाओं को दूध नहीं मिलता है। भोजन एक ही सब्जी बार-बार दी जाती है। यह स्थिति ठीक नहीं है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर के जरिए दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। व्यवस्था में काफी सुधार हो रहा है। नए प्रधानाचार्य के जरिए बेहतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed