{"_id":"6920b1dee5104ce6ea0f99c1","slug":"teachers-met-dios-for-nps-update-and-salary-payment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141641-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनपीएस अपडेट व वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनपीएस अपडेट व वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस से मिले शिक्षक
Sat, 22 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन देते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी-स्रोत शिक्षक
- फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ से मिला। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने वेतन, बोनस व महंगाई भत्ते का समय से भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। कहा कि छह माह से एनपीएस अपडेट नहीं किया गया है। सामूहिक जीवन बीमा का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 29 विद्यालयों का बोनस बिल कोषागार भेजा गया है। 5 स्कूलों का बिल अब तक नहीं मिला है। 34 में से मात्र 10 विद्यालयों का डीए बिल मिला है। शेष 24 विद्यालयों को नोटिस किया जा रहा है। जिन विद्यालयों का बिल मिल गया है, उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
एनपीएस एनपीएस के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंदर अक्तूबर 2025 तक का एनपीएस अपडेट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय से बिल नहीं भेजते हैं इसीलिए वेतन भुगतान में विलंब होता है। विद्यालय से 25 तारीख तक बिल कार्यालय में उपलब्ध आ जाना चाहिए।
विज्ञापन
संजय द्विवेदी ने कहा कि हरिहरपुर इंटर कॉलेज के शिक्षक दीप्तिमान की 2018 में मृत्यु हुई थी किंतु उनके सामूहिक जीवन बीमा का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। पीवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता लीला बरनवाल 2023 में सेवानिवृत हुई हैं, उनके सामूहिक जीवन बीमा का भी भुगतान नहीं हो पाया है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुदस्सर खान, जय प्रकाश, विजय कुमार यादव, महेश्वर सिंह, मुकेश शुक्ला, कलीमुल्लाह, अकील, नदीम अहमद खान, धर्मेंद्र, अब्दुल हक आदि मौजूद रहे।