फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers demonstrated for old pension

संत कबीर नगर: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated for old pension
हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक ।संवाद
नई शिक्षा नीति 2020 की कमियों को दूर करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर पीजी कॉलेज की इकाई शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन मं मंगलवार को कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर वितय कृष्ण ओझा ने कहा कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर फेडरेशन ऑफ यूपी यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (फुपुक्टा) एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) के निर्देशानुसार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, नई शिक्षा नीति 2020 की कमियों को दूर करना, शिक्षा के बजट को बढ़ाने, शिक्षकों के प्रमोशन में पीएचडी की अनिवार्यता समाप्त करने आदि की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पीएचडी डिग्रीधारी शिक्षकों को पांच इंक्रीमेंट दिए जाएं। रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सुआक्टा के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद मौर्या, प्रो राजेश मिश्र, सुआक्टा पूर्व महामंत्री विनय कुमार सिंह, प्रो. दिनेश गुप्त, डॉ. विद्याभूषण, डाॅ. अमर सिंह गौतम, डॉ. अमित भारती, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. संध्या राय, डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed