{"_id":"15ee236596bd21ae6a75eef96bb838ab","slug":"teachers-demonstrated-at-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी 2016 से शिक्षकों की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से कराए जाने को लेकर शिक्षकों का आक्रोश भड़क गया।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने पहले जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में बैठक की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को दिया।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक मारकंडेय राय तथा सह संयोजक हीरालाल भारती एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष साकेत कुमार राय ने पूरी कार्यकारिणी के साथ विरोध प्रदर्शन में सहभागिता निभाई।
प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया, जिसमें एक जनवरी 2016 से शिक्षकों की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से कराए जाने का विरोध , जनवरी 2015 में पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का पदोन्नति वेतनमान दिसंबर माह के वेतन के साथ दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अरविंद चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, सुरेश कुमार मौय, केशरीलाल, प्रेम प्रकाश दूबे, रामकेश, हीरालाल भारती, ज्ञानधर दूबे, जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।