फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers demande to postphone audit

परिषदीय विद्यालयों का ऑडिट स्थगित करने की मांग

Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
teachers demande to postphone audit
कार्यालय में बीएसए को ज्ञापन देती प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
परिषदीय विद्यालयों का ऑडिट स्थगित करने की मांग
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों में होने वाले ऑडिट कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग की है। इस बाबत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीएसए को तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि तीन माह से विद्यालय बंद चल रहा है तथा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 30 जून तक विद्यालय बंद कर दिया है। ऐसी परिस्थितियों में आडिट कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों को जिन्हें उनके मूल विद्यालय पर वापस नहीं किया गया है उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र वापस किया जाए। इसके साथ ही विद्यालय खुलने से पूर्व खाद्यान्न वितरण, कन्वर्जन कास्ट भेजना तथा प्रपत्र भरना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन यदि किसी का अभी तक नहीं लगा है तो उनका समस्त प्रपत्र समय से भरवाकर तथा फीड कराकर समय से वेतन भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में ऑडिट कार्यक्रम स्थगित होना चाहिए, नहीं तो शिक्षक इसका विरोध करेंगे। इस दौरान केसी सिंह, ओम प्रकाश यादव, उदय प्रताप यादव, विजय नाथ यादव, सुयेब अहमद, अरुण कुमार, बृजभूषण यादव, शोएब अख्तर, शिवानंद मिश्र, विष्णु श्रीवास्तव, रामसुरेश, बाबूराम, विपिन वर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed