{"_id":"60d71eab8ebc3e33590323ad","slug":"teacher-s-twitter-abhiyaan-khalilabad-news-gkp3995508164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने ट्वीटर चलाया अभियान, पुरानी पेंशन बहाली की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने ट्वीटर चलाया अभियान, पुरानी पेंशन बहाली की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह जी के आह्वान पर शनिवार को शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ट्वीटर पर अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ने बताया कि शिक्षक व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन के लिए कई वर्षों से प्रदेशीय नेतृत्व की अगुवाई में आंदोलन व संघर्ष कर के केंद्र व प्रदेश से मांग जारी है। परंतु सरकार मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। शनिवार को 10 से 12 बजे तक ट्वीटर के माध्यम से महाभियान चलाया गया। दस लाख सात हजार से अधिक लोगों ने ट्वीटर अभियान में हिस्सा लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस दौरान मोहम्मद आजम, शोएब अख्तर, रामनिवास, विनोद यादव, अजीत सिंह, शोएब अहमद आदि सभी पदाधिकारी और शिक्षकों के ट्वीटर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।