{"_id":"66d8d80c35a6e67f800317c4","slug":"teacher-jyoti-prakash-will-be-honored-today-by-cm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120293-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम के हाथों आज सम्मानित होंगे शिक्षक ज्योति प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम के हाथों आज सम्मानित होंगे शिक्षक ज्योति प्रकाश
Thu, 05 Sep 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कंपोजिट विद्यालय लंगड़ाबार के सहायक अध्यापक ज्योति प्रकाश सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक ज्योति प्रकाश को बृहस्पतिवार को सीएम सम्मानित करेंगे। सहायक अध्यापक ज्योति प्रकाश सिंह को विद्यालय में छात्र नामांकन बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, शैक्षणिक गतिविधि बढ़ाने, बच्चों को खेल में बेहतर प्रशिक्षण देने आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
मूलत: लंगड़ाबार के रहने वाले सहायक अध्यापक ज्योति प्रकाश सिंह ने बताया कि वह विद्यालय में छात्र नामांकन को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके विद्यालय की छात्र संख्या 364 है। ज्योति प्रकाश ने पुरस्कार मिलने पर अपने परिजनों और बीएसए तथा बीईओ का आभार जताया है। उनकी सफलता पर बीएसए अमित कुमार सिंह, बीईओ जनार्दन यादव, डीसी धीरेंद्र प्रताप चंद, डीसी बजरंगी लाल, डीसी रजनीश वैद्यनाथ ने बधाई दी है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक दिवस पर जिले के 46 शिक्षकों को पांच सितंबर को डॉयट में कार्यक्रम कर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों की सूची बीईओ को भेजी गई है। हर हाल में इन शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल कराने को कहा गया है।