फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher association panel meet jd

मृत शिक्षकों के पेंशन व अन्य मामलों का निस्तारण हो : संजय

Fri, 25 Jun 2021 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
teacher association panel meet jd
बस्ती में जेडी से वार्ता करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
मृत शिक्षकों के पेंशन व अन्य मामलों का निस्तारण हो : संजय
विज्ञापन

- जेडी से मिला माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जेडी बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी से मिला। जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि मृत शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ व आश्रित नौकरी के पत्रावलियों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। जनपदवार पदोन्नति, चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान की पत्रावलियों की समीक्षा कर निस्तारण कराया जाए।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि जनपदवार एनपीएस अंशदान की कटौती का अपडेट, प्रान एकाउंट का एलाटमेंट व लेजर निर्माण की कार्रवाई कराई जाए। वित्तविहीन शिक्षकों के संदर्भ में यह सुनिश्चित किया जाए की उनके नियमित मानदेय का भुगतान स्कूल संचालकों द्वारा किया जा रहा या नहीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खां, महेश राम, जयहिंद, विंध्याचल सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश तिवारी, आफताब आलम, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य बने
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड संस्था की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया है। संजय द्विवेदी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण जीवन में अनुशासन लाता है। जिले के प्रत्येक विद्यालयों में स्काउट गाइड दल के गठन कराने में हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष स्काउट गाइड समिति मनोज कुमार द्विवेदी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed