{"_id":"5fa6e4e68ebc3e9b833788c1","slug":"tb-patient-searched-khalilabad-news-gkp372460785","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी को जड़ से खत्म करने की मुहिम में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी को जड़ से खत्म करने की मुहिम में जुटी टीम
विज्ञापन

बघौली में लगीं दस टीमें, टीबी मरीजों के लक्षण के आधार की जा रही पहचान
कोरोना संक्रमण के कारण झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए इस समय अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बघौली में भी दस टीमों को लगाया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा के निर्देश में टीम दिन भर डोर-टू-डोर भ्रमण कर टीबी मरीजों के लक्षण के आधार पर पहचान कर रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस अभियान में लगी टीमों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दो नवंबर से 11 नवंबर तक चलने वाले अभियान में टीमों के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए दो सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इसमें सर्वेश चतुुर्वेदी व शिवम मिश्रा शामिल हैं। अभियान में लगी टीमों को जो समस्याएं आ रही हैं, उसे मौके पर जाकर इन लोगों द्वारा उसका निस्तारण कराया जा रहा है। सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक कुल 22 सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। टीम में शामिल सदस्यों का कहना है कि घर-घर भ्रमण के दौरान तमाम लोग कोरोना की वजह से कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। लेकिन उन्हें समझाया जा रहा है कि डरे नहीं बल्कि अभियान में सहयोग करें ताकि टीबी को जड़ से खत्म किया जा सके। अभियान में बघौली के अधीक्षक डॉ. सियाराम यादव व डॉ. कंदर्व कुमार कुमुद भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।