{"_id":"57dd84474f1c1bd138d47a44","slug":"tax-staged-walkout","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार कर धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार कर धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने और श्रम कानूनों के तहत 18 हजार रुपये वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार कर शनिवार को परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया।
खलीलाबाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने अपने-अपने परियोजना कार्यालयों पर सुबह दस बजे धरना शुरू किया। ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि दो सितंबर से हड़ताल चल रहा है, इसके बाद भी प्रदेश व केंद्र सरकार आंख मूंदे हुए है। चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल, हाइवे जाम, रेल चक्का जाम के साथ ही जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। ब्लाक मंत्री राजमति देवी ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन के साथ चक्का किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना का अध्यक्षता विजय लक्ष्मी गौड़ व संचालन विमला शर्मा ने किया। इस दौरान राजमति देवी, प्रतिमा उपाध्याय, शशि श्रीवास्तव, ज्ञानमती, मीनू, रमावती देवी, दिलीप उपाध्याय, अशोक आर्य, आरती वर्मा, राधिक देवी, सरोज देवी आदि उपस्थित रहे।