फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   target of pm aawas 21557 made only 215

पीएम आवास का लक्ष्य है 21,557, बने केवल 215

Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
target of pm aawas 21557 made only 215
पीएम आवास का लक्ष्य है 21,557, बने केवल 215
विज्ञापन

प्रत्येक सप्ताह अपर मुख्य सचिव करेंगे आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की प्रगति बेहद खराब है। 21,372 के सापेक्ष अभी तक सिर्फ
215 आवास की पूर्ण हो पाए हैं। इसमें बेलहर और मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक भी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से हर सप्ताह आवासों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जुलाई में सभी आवास पूर्ण कराए जाने के निर्देश हैं।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 21,557 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य मिला है। इसमें 21,553 आवास आवंटित कर दिए गए हैं। जबकि चार आवास आवंटित नहीं हुए हैं। इसके पीछे वजह है कि बेलहर क्षेत्र के जिवधरा में, हैंसर बाजार क्षेत्र के रजनौली में, पौली ब्लॉक क्षेत्र के बलही में और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौली में अनुसूचित जाति के लाभार्थी नहीं बचे हैं। इन चार आवासों को दूसरे गांवों में हस्तांतरित किया जाना है। इसकी रिपोर्ट जिले से शासन को भेज दी गई है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने बताया कि 21,372 आवास के लाभार्थियों को प्रथम की धनराशि 40-40 हजार की दर से दे दी गई है। जबकि 19,682 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त 70-70 हजार की दर से दी गई है। 2236 लाभार्थियों को 10-10 हजार की दर से तीसरी किस्त की धनराशि दी गई है। अभी तक सिर्फ 215 आवास ही पूर्ण हो पाए हैं। इसमें बेलहर और मेंहदावल ब्लॉक फिसड्डी साबित है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस गंभीरता से लिया है। उनका निर्देश है कि बीडीओ प्रत्येक दिन कर्मचारियों का अनुश्रवण करना है। बीडीओ गांवों में जाकर आवास निर्माण का स्थलीय सत्यापन करें और जुलाई के अंत तक सभी आवास पूर्ण कराए जाने हैं। प्रत्येक सप्ताह अपर मुख्य सचिव आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। वैसे सीडीओ के स्तर से सभी बीडीओ, पीडी समेत 80 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि वह खुद अपना भी वेतन रोक दिए हैं। आवास निर्माण की गति बढ़ाने पर सभी जिम्मेदारों को जोर देना चाहिए, ताकि जुलाई में सभी आवास पूर्ण हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed