फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tameshwarnath Corridor: Survey completed, DPR started being made

तामेश्वरनाथ काॅरिडोर : सर्वे पूूरा, बनने लगी डीपीआर

Sun, 24 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tameshwarnath Corridor: Survey completed, DPR started being made
तामेश्वरनाथ कॉरिडोर का नक्शा
संतकबीनगर। तामेश्वरनाथ धाम को काशी की तर्ज पर विकसित करने के लिए कॉरिडोर बनाने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार हो रहा है। काॅरिडोर के तहत तामेश्वरनाथ मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। निर्बाध बिजली की उपलब्धता के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सड़कें चौड़ी होंगी, वाहन पार्किंग और यात्री निवास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

26 मई को सूबे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तामेश्वरनाथ धाम आए थे, यहां पर उन्होंने काॅरिडोर बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में प्रशासन ने मंदिर परिसर सहित काॅरिडोर क्षेत्र के लिए सर्वे कराया है। प्रशासन ने जो कार्य योजना तैयार की है, उसके तहत मंदिर परिसर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के ठहरने के लिए यात्री निवास बनाने के साथ ही यात्री हाल का निर्माण होगा। पोखरे का सुंदरीकरण और बीच में आने-जाने के लिए पुल, वाहन को खड़ा करने के लिए वाहन पार्किंग स्थल, सड़कों के चौड़ीकरण, गो आश्रय स्थल की स्थापना, नव ग्रह वाटिका, लान, हवन कुंड का निर्माण कराया जाएगा। यहां जिन लोगों का मकान और दुकान हैं, उनके पुर्नवास के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। काॅरिडोर क्षेत्र को निर्बाध रूप से जगमगाने के लिए सोलर पैनल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस पर मंदिर के पुजारियों, वहां के स्थानीय निवासियों के साथ वार्ता का एक दौर पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और अन्य से भी सार्थक वार्ता की है। इस काॅरिडोर के बनने से यह क्षेत्र पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित हो जाएगा और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ने से आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed