फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Talented students honored

Sant Kabir Nagar News: सम्मानित किए गए प्रतिभावान छात्र-छात्राएं

Wed, 19 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Talented students honored
श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को सम्मानित
धनघटा। श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में मंगलवार को शिक्षक और अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के सह प्रबंधक सिंटू पाठक उर्फ पीयूष ने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुधारने में शिक्षक और अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और घर पर अभिभावक उनके पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी लेते रहे और मार्गदर्शन करते रहे तो बच्चों में दिन प्रतिदिन निखार आएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की जरूरत है। जिससे बच्चे अच्छी तरह से अपने पठन-पाठन पर ध्यान दे सके। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अंशु, शिखा, अनामिका, कक्षा 7 में अलसिखा, मान्या पाठक, जिकरा खान कक्षा 8 की छात्रा किरन, सिमरन, आयत को सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 9 और 11 के बच्चे सम्मानित हुए। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक अष्टभुजा पाठक, प्रधानाचार्या, कुसुम, प्रीति श्रीवास्तव, बिंदु राय, नीलम, नासिरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed