{"_id":"5e35ac8b8ebc3e4ae765c0cc","slug":"talent-search-exam-conduct-today-khalilabad-news-gkp3393769194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो परीक्षा केंद्रों पर 1036 मेधावी देंगे टैलेंट सर्च परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो परीक्षा केंद्रों पर 1036 मेधावी देंगे टैलेंट सर्च परीक्षा
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा 2020 का आयोजन रविवार को मूड़ाडीहा बेग में दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जिलों के 106 विद्यालयों के 1036 मेधावी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
परीक्षा के संयोजक नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि जूनियर कक्षाओं के लिए 61 विद्यालय के 736 और हाईस्कूल स्तर के 45 विद्यालयों के 300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज, एआरसी डिग्री कॉलेज मूडाडीहाबेग में रविवार को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के दौरान सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर और यूनेस्को के एडिशनल डॉयरेक्टर जनरल अब्दुल वहीद खान के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से बुनियाद प्रतिभा प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत समय-समय पर करियर गाइडेंस प्रोग्राम और टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन होता है।