{"_id":"66ca70070190a40887035c37","slug":"swelling-saryuroads-to-six-villages-closed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119675-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उफनाई सरयू...छह गांवों के रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उफनाई सरयू...छह गांवों के रास्ते बंद
Sun, 25 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
- खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे बह रही नदी
- नाव से विद्यालय जा रहे बच्चे
- गांव के बाहर मकान बनाकर रहने वालों के दरवाजे तक पुहंचा पानी
नंबर गेम - 5 दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सरयू नदी शनिवार को बिडहर घाट पर 79.150 मीटर पर पहुंच गई। खतरे के निशान 79.400 मीटर से महज 25 सेंटीमीटर नीचे भले ही बह रही है लेकिन समीपवर्ती गांवों के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। छह गावों का संपर्क मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बच्चे नाव से विद्यालय जा रहे हैं।
लगातार पांच दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही। नदी धीरे-धीरे बढ़ते हुए खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। समीपवर्ती गांव गायघाट दक्षिणी, आगापुर गुलरिहा, चकदहा, ढोलबजा, कंचनपुर चपरा पूर्वी गांव के चारों तरफ का रास्ता अवरूद्ध होने लगा है।
माझा क्षेत्र कि फसलें जहां जलमग्न हो गई हैं वहीं पशुओं के लिए चारा का संकट उत्पन्न होने लगा है। ग्रामीण रामसेवक, तामेश्वर, जटाशंकर, रामपाल, जसई, इस्रावती, कमला आदि ने बताया कि नदी इसी तरह बढ़ी तो घर में रहना मुश्किल हो जाएगा। जिन लोगों का मकान गांव के बाहर है उनके दरवाजे तक पानी पहुंचने लगा है। बाढ़ के कारण बिजली निगम ने सप्लाई बाधित कर दी है। जिससे टाॅर्च के रोशनी में रहना और खाना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण जीव-जंतु का भी भय सताने लगा है।
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। बताया कि कुछ गांव के रास्ते आंशिक रूप से अवरुद्ध होने लगे हैं। इन गांव में नाव लगा दी गई है। जहां जरूरत पड़ेगी वहां तत्काल नाव लगाई जाएगी। वैसे उम्मीद है कि रविवार से सरयू नदी का जलस्तर घटने लगेगा।
- योगेंद्र पांडेय, तहसीलदार
राप्ती का जलस्तर घटा...कटान की आशंका
- राप्ती का जलस्तर घटा 79.17 मीटर पर आया
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। वर्तमान समय में लाल निशान से जलस्तर 33 सेमी नीचे आ गया है। शनिवार को नदी का जलस्तर 79.70 मीटर पर आ गया। इससे बाढ़ खंड द्वितीय के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
19.2 किलोमीटर लंबी तटबंध करमैनी-बेलोली पर राप्ती का जलस्तर अब लगातार घट रहा है। जहां शुक्रवार को राप्ती का जलस्तर शाम 5 बजे 79.30 मीटर पर रुका था। वहीं शनिवार को राप्ती का जलस्तर 79.17 मीटर पर आ गया है। जलस्तर घटने के बाद भी काटन की स्थिति देखी जा रही है जिससे विभागीय स्तर पर निपटने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य करने में जुटे हुए हैं। बेलौली में किलोमीटर 16,500 से 17.500 मीटर के बीच हो रहे कटान को रोकने के लिए विभाग ने बोरी तथा अन्य सामग्री डालकर रोका, जबकि बिशनपुर बांगर में अभी नदी का जलस्तर तटबंध से सटकर बह रहा है लेकिन तटबंध सुरक्षित है।
सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना है कि जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर घटने के बाद भी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी विभागीय अधिकारी तटबंध पर रहकर जलस्तर तथा बांध की लगातार निगरानी कर रहे हैं।