फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sweets were being made using industrial chemicals.

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक रसायन मिलाकर बनाई जा रही थी मिठाई

Thu, 27 Aug 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sweets were being made using industrial chemicals.
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दुर्गजोत रुधौली रोड स्थित बंगाली स्वीट हाउस में छापा मारकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। इस दौरान टीम को छेना मिठाई तैयार करने में औद्योगिक उपयोग के लिए रखे गए रसायन का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। मौके से मेट्रो ब्रांड के तीन बोरे बरामद हुए, जिनका कुल वजन करीब 75 किलोग्राम था। इसके अलावा सोडियम बाइकार्बोनेट के 200 ग्राम वाले 50 पैकेट भी मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों रसायनों के नमूने लेकर शेष सामग्री को सीज कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सचल दल के साथ सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सतीश कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम दुर्गजोत स्थित बंगाली स्वीट हाउस पहुंची थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिदानंद गुप्ता समेत अधिकारियों ने दुकान और परिसर में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की। दुकान संचालक ने अपना नाम प्रसेनजीत बासु पुत्र पलाश बासु, निवासी ग्राम शिमुलपुर, थाना गायघाट, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल बताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिसर में मेट्रो ब्रांड के तीन संदिग्ध बोरे मिले। इनका कुल वजन करीब 75 किलोग्राम बताया गया। अधिकारियों के पूछने पर दुकान संचालक ने बताया कि वह इसका इस्तेमाल छेना मिठाई तैयार करने में करता है। इसी दौरान एक बोरे में सोडियम बाइकार्बोनेट के 200 ग्राम वाले 50 पैकेट भी रखे मिले। संचालक ने बताया कि इसका इस्तेमाल छेना को फुलाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों रसायनों के नमूने सुरक्षित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, शेष रसायनों को सीज कर सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया। विभाग द्वारा बरामद सामग्री के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार की तहरीर पर औद्योगिक उपयोग वाले रसायन पाए जाने के मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पदार्थों में मानकों के विपरीत किसी भी सामग्री के इस्तेमाल और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार या भंडारित करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गंदगी के बीच रखी मिली करीब 200 किलो मिठाईः निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान परिसर में करीब 200 किलोग्राम छेना मिठाई भी रखी मिली। विभाग के अनुसार मिठाई अत्यधिक गंदगी के बीच भंडारित थी। आसपास मक्खियां और चींटियां मृत अवस्था में पाई गईं। खाद्य पदार्थ के इस तरह रखे होने को लेकर टीम ने गंभीर आपत्ति जताई।
अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही बरामद करीब 200 किलो छेना मिठाई को नष्ट कराया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।

दुकान में मिला क्रिटिक चाइना रसायनः खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की जांच के दौरान क्रिटिक चाइना रसायन पाया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सतीश कुमार ने बताया कि इसका उपयोग औद्योगिक इकाईयों में किया जाता है। यह हानिकारक है। रसायन का नमूना सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed