फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sweepers jam road

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मियों ने जाम की सड़क

Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
sweepers jam road
अपनी मागों को लेकर नगरपालिका के सामने मेन रोड को जाम करते सफाईकर्मरियो को समझाते एसडीएम शैलेष द
नगर पालिका पर कम मानदेय देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

एसडीएम के पहुंचने के बाद जाम हुआ समाप्त, पत्रावली तलब
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मानदेय कम मिलने से नाराज होकर नगर पालिका कार्यालय के सामने मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। सूचना पर एसडीएम समेत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से सफाई कर्मियों को सड़क से हटाया और जाम समाप्त कराया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग जाम रहा, जिससे वाहनों की कतार लग गई। एसडीएम से मानदेय से संबंधी पत्रावली तलब किया है।
नगर पालिका के सफाई कर्मी सुबह 10 बजे के करीब नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचे और मार्ग जाम कर दिए। इससे आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास पर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। इस दौरान कोई भी वाहन नहीं जाने पाया। सफाई कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मी जमालुद्दीन, अबरार, कहकशा, वीरू आदि ने बताया कि उन्हें हर माह 12 हजार मानदेय देने का नियम है। लेकिन उनका मानदेय काट दिया जाता और कभी आठ हजार तो कभी साढे़ सात हजार रुपये ही दिया जाता है। मानदेय कट जाने का कारण नहीं बताया जाता है। इससे परिवार का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। नगर पालिका के लोग इस पर कुछ नहीं बोलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग जाम की सूचना एसडीएम सदर व नगर पालिका के ईओ शैलेश दूबे पहुंच गए। उन्होंने सफाई कर्मियों की बातों को सुना और मौके पर ठेकेदार को बुलाया। इसके बाद कर्मचारियों ने सड़क जाम समाप्त किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। एसडीएम ने पत्रावलियों को देखा और ठेकेदार से पूछताछ की।

एसडीएम शैलेश दूबे ने बताया कि कुछ कर्मचारियों का पिछले दो माह से मानदेय आहरित नहीं हुआ था। जिसे भेजवाया गया। इसके साथ ही जो पीपीएफ कटने का मैसेज नहीं आ रहा था। उसे सही कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। मानदेय कम मिलने की बात बताई जा रही है। लेकिन ठेकेदार बदल गए हैं। पत्रावलियों को देखने के बाद उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed