{"_id":"63bdb25a99c078519e4d495c","slug":"svaasthy-karmiyon-kee-parakhee-gaee-yogyata-khalilabad-news-gkp463911258","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कर्मियों की परखी गई योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य कर्मियों की परखी गई योग्यता
विज्ञापन
सीएचसी नाथनगर में दवा कक्ष में जांच करती कायाकल्प की टीम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
स्वास्थ्य कर्मियों की परखी गई योग्यता
प्रदेश स्तरीय कायाकल्प टीम ने सीएचसी नाथनगर की जानी हकीकत
धनघटा (संतकबीरनगर)। तीन सदस्यीय प्रदेश स्तरीय कायाकल्प टीम मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंची। टीम ने वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता परखी।
डॉ. हरप्रीत जोगिंदर पाल के नेतृत्व में डॉ. अनूप यादव, मो अतहर की टीम सीएचसी नाथनगर पहुंची। टीम ने प्रसव कक्ष, ओटी, लैब, वार्ड, हर्बल गार्डन, सफाई व्यवस्था, शौचालय आदि की जांच की। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को देखा। पंजीकरण के बाद ओपीडी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था देखी। दवाओं के रखरखाव को परखा।
स्वास्थ्य कर्मियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्स से प्रसव कराने के दौरान ध्यान देने वाली सावधानियों की जानकारी ली। कायाकल्प टीम लीडर डॉ. हरप्रीत जोगिंदर पाल और सीएचसी अधीक्षक राजेश पटेल ने बताया कि अस्पताल का निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश्य यह है इसकी क्वालिटी कंट्रोल की स्थिति परखना और सुधार करना है।
विज्ञापन
बताया कि जांच के बाद सीएचसी को अंक दिया जाएगा। 70 प्रतिशत अंक मिलने पर ही सीएचसी को मिशन कायाकल्प योजना के चयनित किया जाएगा। इस मौके पर बीपीएम अशोक कुमार, फार्मासिस्ट अजय कुमार पांडेय, राघवेंद्र कुमार गुप्ता, एलटी राम विलास, स्टाफ नर्स शकुंतला आदि मौजूद रहीं।
...
स्वास्थ्य कर्मियों
को दिया प्रशिक्षण
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में प्रदेश स्तरीय कायाकल्प की टीम बुधवार को आएगी। इसके लिए मंगलवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस यादव ने बताया कि टीम के आने के बाद एएनएम और सीएचओ को अपने-अपने कार्यों की जानकारी कैसे देनी है, इसके बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ यूनिफार्म में मौजूद रहेंगे। महिला अस्पताल में प्रसूताओं से टीम जानकारी लेगी।
वहां पर भी महिला चिकित्सक और एएनएम को बेहतर तरीके से टीम को सभी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। इस दौरान डॉ केपी सिंह, डॉ सुखदेव, सतीश चंद पांडेय, डॉ कृतिका सिंह, डॉ नीतू सिंह, डॉ रेनू यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, विक्रम चौधरी, दिनेश चौधरी, संजय कुमार, नेहा, विनीता समेत अन्य मौजूद रहे।