फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspicious youth streams alongside railway tracks

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध युवक धराया, हाईटेंशन तार पर पॉलिथीन फेंकने से हुआ ब्लास्ट

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Suspicious youth streams alongside railway tracks

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुरानी तहसील दक्षिणी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध युवक की गतिविधियों से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूचना पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने काफी तलाश के बाद युवक को पकड़ लिया। हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आने से वह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-12 की कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे लगे विद्युत पोल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में छिपा बैठा था, जिस पर स्थानीय कृष्णा वर्मा की नजर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तत्काल जीआरपी और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ बढ़ती देख युवक ने रेलवे के हाईटेंशन विद्युत तार पर एक पॉलिथीन फेंक दी। इससे तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच युवक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। काफी देर बाद युवक कॉलोनी के समीप एक गट्ठर में छिपा मिला। हाईटेंशन तार से हुए ब्लास्ट के कारण उसके पेट का कुछ हिस्सा झुलस गया था।
पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान सेमरियावां क्षेत्र के टेमा रहमत निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई।

पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। उसकी गतिविधियों के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed