{"_id":"60b51ecd8ebc3e5563719b74","slug":"suspend-khalilabad-news-gkp396421285","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीपीआरओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो सफाईकर्मियों को सोमवार की देर शाम निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई एडीओ पंचायत की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की।
डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर के राजस्व गांव तिघरा में तैनात सफाई कर्मी अरविंद कुमार और विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत बूढ़ाननगर में तैनात सफाई कर्मी सत्यभामा कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। अरविंद कुमार तीन महीने से पलायित चल रहे हैं। मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनके अनुपस्थित रहने से ग्राम पंचायत में साफ- सफाई नहीं हो पा रही है। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुुुआ है। जबकि सफाई कर्मी सत्यभामा पहली मई से 19 मई तक उपस्थित नहीं हुई। बिना अवकाश व सूचना से अनुपस्थित चलने से कार्य बाधित है।ऐसी रिपोर्ट दोनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत की ओर से दी गई। दोनों लापरवाह सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सफाई कर्मी सत्यभामा के प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत बघौली और सफाई कर्मी अरविंद कुमार के प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत सेमरियावां को सौंपी गई है।